आसनसोल जिला अस्पताल कैंटीन में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का औचक निरीक्षण
1 min read
*आसनसोल* :आसनसोल जिला अस्पताल में मरीजों के रोज़ के खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन के मानक कैसे हैं – इन विषयों की जाँच करने के उद्देश्य से आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी द्वारा अस्पताल की कैंटीन का निरीक्षण किया गया। विधायक ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के सरप्राइज विजिट जारी रहेंगे। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि अस्पताल के बीमार मरीजों के लिए स्वस्थ भोजन की आपूर्ति बेहद जरूरी है, उनके हित में प्रशासन की नजर हमेशा बनी रहेगी।














