आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन में श्री सनातन व्यापार उत्थान समिति के सदस्यों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स भवन में श्री सनातन बाजार व्यापार उत्थान समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक हुई।
बैठक में बाजार के व्यवसायियों को सरकारी विभागों, फूड डिपार्टमेंट, आसनसोल नगर निगम एवं अन्य विभिन्न सरकारी महकमों से हो रही समस्याओं और असुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
व्यवसायियों ने अपनी समस्याएँ चेंबर के सदस्यों के सामने रखीं, जिनके समाधान के लिए आज की बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। दोनों ही संस्थाओं के सदस्यों का कहना था कि बैठक अत्यंत सफल एवं सकारात्मक रही। इस संदर्भ में चेंबर सचिव शंभू नाथ झा ने कहा कि आने वाले दिनों में आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स संबंधित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों से मिलकर व्यवसायियों की समस्याओं के स्थायी एवं उचित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों के हितों की रक्षा और व्यापार के लिए बेहतर एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करना ही चेंबर का संकल्प है।














