*पुरी–पटना–पुरी एक्सप्रेस में 05 सितंबर 2026 से एलएचबी कोच लगाए जाएंगे*
1 min read
आसनसोल :रेलवे ने 18405/18406 पुरी–पटना–पुरी एक्सप्रेस के वर्तमान आईसीएफ रेक के स्थान पर एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह परिवर्तन 05 सितंबर 2026 से पुरी से तथा 06 सितंबर 2026 से पटना से प्रभावी होगा।
इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 01 लगेज-कम-जनरेटर कोच, 01 लगेज-कम-सीटिंग-कम-दिव्यांगजन कोच, 04 शयनयान श्रेणी के कोच, 08 वातानुकूलित 3-टियर कोच, 03 वातानुकूलित 2-टियर कोच तथा 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी-कम-वातानुकूलित 2-टियर कोच शामिल हैं।
एलएचबी कोचों के परिचालन से यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा, अधिक आराम तथा उन्नत यात्रा गुणवत्ता प्राप्त होगी। इससे यात्रियों की यात्रा अधिक सुविधाजनक, आरामदायक एवं सुखद होगी।














