ईसीएल के गिरमिट इलाके में जर्जर क्वार्टरों को तोड़ा गया
1 min read
जामुड़िया :जामुड़िया थाना के अंतर्गत गिरमिंट ईसीएल के 10 नंबर इलाके में सी टाइप क्वार्टर जर्जर हालत में था, उसमें कुछ लोग रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें एक-एक लिखित नोटिस दिया गया था और बहुत जल्द घर खाली करने के लिए कहा गया था। आज सुबह उन्होंने खुद ही अपने-अपने घर खाली कर दिए। और बुलडोजर से उन घरों को तोड़ दिया गया। इस मौके पर यहां ईसीएल के अधिकारी जयश्री यादव,रणबीर राठौड़,
सर्वेयर संजय चटर्जी, जामुड़िया थाने की पुलिस,ईसीएल के सुरक्षा गार्ड आदि उपस्थित थे । इस बारे में ईसीएल अधिकारी जयश्री यादव ने बताया कि आज 8 सी टाइप क्वार्टर गिरा दिए गए क्योंकि यह काफी जर्जर हालत में थे इसके बावजूद यहां पर लोग रह रहे थे उनसे घर खाली करवाया गया और आज इन्हें गिरा दिया ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना घटे।














