*दुर्गापुर में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 2026 की धूमधाम से शुरुआत, प्रमोशनल रैली में उमड़ा जनसैलाब*
1 min read
दुर्गापुर : भगत सिंह स्टेडियम, दुर्गापुर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह 2026 का शुभारंभ एक भव्य प्रमोशनल रैली के साथ हुआ। नेशनल स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन कमेटी – 2026 द्वारा आयोजित इस रैली ने शहर में एक नए खेल आंदोलन की नींव रखी।
इस पूरे आयोजन की सूत्रधार रहीं अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर और स्वर्ण पदक विजेता *सीमा दत्ता चटर्जी*, जिनकी पहल पर शहर के सभी खेल प्रेमी, एथलीट और विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े लोग एक मंच पर आए।

मंच पर दिग्गजों की मौजूदगी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग की राज्य मंत्री *मौमिता विश्वास मिश्रा* उपस्थित रहीं। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी और पीएचई विभाग के कैबिनेट मंत्री व कुल्टी के विधायक *डॉ. अजय कुमार पोद्दार* ने अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
इसके अलावा फॉसबेक्की के अध्यक्ष व आसनसोल नॉर्थ पॉइंट स्कूल के संस्थापक *सचिंद्र नाथ रॉय*, कैट के चेयरमैन *सुभाष अग्रवाल*, *स्वपन चौधरी* सहित शहर के कई प्रतिष्ठित खेल व्यक्तित्व, प्रशिक्षक और युवा एथलीट बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
*’खेलबे दुर्गापुर, जीतबे दुर्गापुर’ बना मूल मंत्र*
रैली के माध्यम से आयोजकों ने संदेश दिया कि खेल को दुर्गापुर की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है। चाहे वह व्यक्ति प्रत्यक्ष रूप से खेल से जुड़ा हो या नहीं, हर किसी की भागीदारी जरूरी है। आयोजकों ने बताया कि इस आंदोलन का दीर्घकालीन लक्ष्य है –
1. दुर्गापुर के हर कोने से छुपी हुई खेल प्रतिभा को सामने लाना।
2. युवा एथलीटों को सही मंच, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करना।
3. दुर्गापुर के खिलाड़ियों के मेडल और सफलता को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना।
अंत में आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस खेल आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।
*नारा गूंजा – “खेलबे दुर्गापुर, जीतबे दुर्गापुर।”*














