*दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का निर्णय*
1 min read
आसनसोल :आगामी त्योहारो के मौसम के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने मऊ–कोलकाता–मऊ विशेष तथा डिब्रूगढ़–कोलकाता–डिब्रूगढ़ विशेष ट्रेनों के परिचालन को वर्तमान मार्ग, समय-सारणी एवं ठहराव के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है।
05096 मऊ–कोलकाता विशेष प्रत्येक बुधवार को 07.10.2026 से 25.11.2026 के बीच चलेगी (08 फेरे), जबकि 05095 कोलकाता–मऊ विशेष प्रत्येक गुरुवार को 08.10.2026 से 26.11.2026 के बीच चलेगी (08 फेरे)।
इसी प्रकार, 05932 डिब्रूगढ़–कोलकाता विशेष प्रत्येक शनिवार को 05.09.2026 से 28.11.2026 के बीच चलेगी (13 फेरे), जबकि 05931 कोलकाता–डिब्रूगढ़ विशेष प्रत्येक सोमवार को 07.09.2026 से 30.11.2026 के बीच चलेगी (13 फेरे)।














