नेशनल स्पोर्ट्स डे पर 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी भी उपस्थित
1 min read
आसनसोल :हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है आज आसनसोल में 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया फिट इंडिया मुहिम के तहत इसका आयोजन किया गया था यहां पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने इस रेस को रवाना किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि वह
आज के इस 5 किलोमीटर मैराथन में यहाँ भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को वह शुभकामनाएं देते हैं। विधायक ने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी मैदान के साथ जुड़े रहें, दौड़ के साथ जुड़े रहें। स्वस्थ भारत बनाने के लिए, स्वस्थ समाज बनाने के लिए स्वस्थ रहने की जरूरत है। उसके लिए शारीरिक दक्षता की जरूरत है, शरीर को ठीक रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ही यह कार्यक्रम तीन दिन से पूरे भारत में हो रहे हैं।














