*तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट से बची बाइक सवार की जान*
1 min read
*आसनसोल:* शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां बीएनआर इलाके में एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया, और उसकी जान हेलमेट ने बचाई।
प्रत्यक्षदर्शी सीताराम वर्मा ने बताया, “बाइक वाले और एक कार वाले थे। गलती कार वाले की ही है। बाइक एक साइड से आ रही थी, कार इतनी स्पीड में आयी कि उसको मार दिया, गाड़ी का अगला चक्का उसके ऊपर चढ़ गया। उन्होंने आगे कहा, “मोटरसाइकिल वाला हेलमेट पहने हुए था, इसलिए बहुत भाग्य से बच गया। अगर हेलमेट नहीं रहता तो उसका बचना मुश्किल था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “मैंने अपनी आंखों से देखा, हम लोगों ने गाड़ी को उठा कर उसको बाहर निकाला। वो बैंक का कर्मचारी है और उसको अस्पताल में भर्ती किया गया है। सबसे बड़ी चीज है कि उसका हेलमेट ने उसकी जान बचाई । घायल व्यक्ति को भगत सिंह मोड़ इलाके के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है














