रानीगंज में चीनी गोदाम में पुलिस प्रशासन के साथ खाद्य विभाग का निरीक्षण
1 min read
रानीगंज :आज रानीगंज में एक गोदाम पर अधिकारियों के आने की खबर के बाद यह कहां जाने लगा कि चीनी गोदाम पर रेड डाली गई है। । हालांकि गोदाम मालिक अरुण राजपुरिया ने बताया, पुलिस प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारी आए और उन्होंने गोदाम का जायजा लिया और उनका स्टॉक चेक किया
जब उनसे पूछा गया कि क्या यह रेड थी, तो उन्होंने कहा, “ये रेड नहीं हुआ है। ये लोग निरीक्षण करने के लिए आए थे। कोई रेड नहीं किया। गोदाम मालिक ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कुछ दस्तावेज मांगा और फिजिकली माल चेक किया।”
पूछने पर उन्होंने अपनी कंपनी का नाम राजपुरिया बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई छापेमारी नहीं बल्कि एक सामान्य जांच प्रक्रिया थी। इस अभियान के दौरान डीसी सेंट्रल ध्रुव दास रानीगंज थाना प्रभारी सुबीर कर्मकार तथा खाद्य विभाग और एनफोर्समेंट ब्रांच के अधिकारी मौजूद थे। इसे लेकर जब हमने निरीक्षण दल के साथ उपस्थित डीसी सेंट्रल ध्रुव दास से बात की तो उन्होंने कहा कि मार्केट में खुले बाजार में दाम बहुत बढ़ गए हैं, तो वो किस कारण से बढ़े हैं और कोई भी जमाखोरी न कर सके, इसकी जांच के लिए हमारा यह अभियान पिछले एक सप्ताह से चल रहा है।”
जब पूछा गया कि रानीगंज में कितनी दुकानों में गए, तो उन्होंने कहा कि “चार-पांच दुकानों में गए हैं और आगे भी जाएंगे।”
कहीं कोई गड़बड़ी मिली क्या, इस सवाल पर अधिकारी ने कहा, “अभी हम जांच कर रहे हैं, अभी कुछ ऐसा कहने की स्थिति में नहीं हैं।”














