आसनसोल में अनोखे अंदाज में मनाया गया राखी का त्योहार किन्नरों ने बांधी विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी को राखी
1 min read
आसनसोल :पवित्र राखी बंधन उत्सव के उपलक्ष्य में आज आसनसोल के बीएनआर मोड़ पर किन्नर समाज की ओर से जिला शासक, आसनसोल उत्तर के विधायक और बाराबनी के विधायक को राखी बांधी गई। यहाँ आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों से आए किन्नर उपस्थित थे। उन्होंने जिला शासक और दोनों विधायकों को राखी बांधी। इस बारे में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने कहा कि हमारे समाज में किन्नरों की भागीदारी के बिना कोई भी उत्सव पूरा नहीं होता। इसलिए आज इस पवित्र दिन पर उनके हाथों से राखी बंधवाकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे हमेशा इस समाज के लोगों के हित में खड़े रहेंगे। वही किन्नर समाज की एक प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें हमेशा समाज की मुख्य धारा से अलग रखा जाता है लेकिन आज जिस तरह से वह यहां पर आए और उन्हें जिला शासक और दोनों विधायकों को राखी बांधने का मौका मिला इससे वह बहुत खुश हैं वह भी चाहते हैं कि वह भी समाज की मुख्य धारा से जुड़े और सर ऊंचा कर अपना जीवन व्यतीत करें














