*आसनसोल में बीजेपी की अनोखी पहल, सब्जी विक्रेताओं को बांधी राखी*
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के महिशिला कॉलोनी के 85 नंबर वार्ड में बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की पहल पर पवित्र राखी बंधन उत्सव मनाया गया। इस दिन राह चलते आम लोगों और खुदीराम सरणी बाजार इलाके के व्यापारियों और स्थानीय भाइयों के हाथों पर राखी बांधकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। इस उत्सव को लेकर इलाके में खुशनुमा माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि आम लोगों के साथ सौहार्द और भाईचारे के बंधन को और मजबूत करने के लिए ही यह पहल की गई है। इस मौके पर बीजेपी नेत्री रुम्पी रॉय ने कहा, “आज हम आसनसोल महिषिला कॉलोनी, 85 नंबर वार्ड से बीजेपी की तरफ से हमारे सब्जी बाजार में जो भाई हैं, सभी को राखी पहनाने की पहल की है।”
उन्होंने सभी को राखी पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं चाहती हूं सभी इसी तरह प्यार से रहें और हर कोई अपनी बहनों और अपनी माताओं की रक्षा करे। हम 85 नंबर वार्ड में बीजेपी की तरफ से सभी को राखी पूर्णिमा की शुभेच्छा दे रहे हैं।”














