*कल्याणपुर में सड़क हादसा, पलटी गाड़ी, बाल-बाल बचा चालक*
1 min read
*आसनसोल:* गुरुवार रात आसनसोल की सड़क पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर की जान बच गई।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद जिला भाजपा के जिला नेता अभिजीत रॉय ने बताया कि वे रास्ते से गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक गाड़ी उल्टी पड़ी हुई है। ड्राइवर से पूछने पर उसने बताया कि वह कोई पेमेंट लेने के लिए यहां आया था और वह निघा का निवासी है।
अभिजीत रॉय ने बताया कि ड्राइवर के मुताबिक किसी को बचाने की कोशिश में उसने आपने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ। यह पूरी तरह से एक हादसा है।
उन्होंने बताया कि ड्राइवर से बातचीत से उसकी हालत अभी ठीक लग रही है, लेकिन प्राथमिक उपचार के लिए उसे भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई और गाड़ी हटाने की कोशिश में जुट गई
अभिजीत रॉय ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात और मानसून के समय सड़क पर बहुत सतर्कता के साथ गाड़ी चलानी चाहिए। घटना के बारे में पता चला है कि बृजेश साव नामक एक व्यक्ति किसी काम से आसनसोल आए थे अपना काम पूरा करने के बाद वह वापस घर लौट रहे थे ऐसे दौरान कल्याणपुर हाउसिंग के पास अचानक एक स्कूटी उनके सामने आ गई स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश करने के क्रम में बृजेश की कार अनियंत्रित हो गई। अरे डिवाइडर से टकराकर उलटी दिशा में गिर गई पुलिस ने घायल बृजेश को प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उनके घर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया














