महिला और बाल सुरक्षा कानून को लेकर जागरूकता के लिए जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की पहल
1 min read
आसनसोल :महिला और बाल सुरक्षा तथा कानूनी जागरूकता को लेकर जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण ने एक अनोखा कदम उठाया। आज आसनसोल के रवींद्र भवन के सामने बीएनआर मोड़ पर पथनाटीका के माध्यम से आम लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस दिन के कार्यक्रम में उपस्थित थे जिला जज, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी सेंट्रल सहित जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के अधिकारी। पथनाटीका का मंचन पीएलवी, पैनल वकील और एक स्वयंसेवी संस्था के बच्चों ने किया। इस बारे में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि 26 अगस्त को महिला समानता दिवस था। कल छुट्टी होने के कारण आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज के पथनाटीका का मुख्य विषय था महिलाओं और बच्चों पर होने वाले विभिन्न अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक करना। जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह और लड़कियों को पढ़ाई न करने देना। उन्होंने आगे कहा, संविधान के अनुसार प्रत्येक नागरिक, चाहे वह लड़का हो या लड़की, जिस धर्म का भी हो, सभी को समान रूप से जीने और समान अवसर पाने का अधिकार है। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से यह एक छोटा सा प्रयास है, ताकि यह संदेश समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुँचाया जा सके














