shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*श्रावणी मेला के श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक ने किया व्यापक निरीक्षण एवं उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता*

1 min read

कोलकाता :पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने आसनसोल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य एवं शाखा अधिकारियों के साथ वर्तमान में चल रहे श्रावणी मेला के दौरान तीर्थयात्रियों को अधिकतम सुविधा, सुरक्षा एवं आराम प्रदान करने के उद्देश्य से आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न रेलखंडों का व्यापक निरीक्षण एवं परिचालन समीक्षा की।

जसीडीह स्टेशन के निरीक्षण के दौरान गीतिका पांडेय ने यात्री होल्डिंग एरिया, सर्कुलेशन एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्री प्रतीक्षालयों तथा अन्य यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने पूरे स्टेशन परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि सभी तीर्थयात्रियों एवं यात्रियों के लिए स्वच्छ, स्वास्थ्यकर एवं आरामदायक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने ट्रेनों में तथा जसीडीह स्टेशन पर यात्रियों से बातचीत कर त्योहार के दौरान उनके अनुभव एवं उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही, स्टेशन पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए किए गए व्यापक इंतजामों की जानकारी साझा की।

अपने क्षेत्रीय निरीक्षण को आगे बढ़ाते हुए गीतिका पांडेय ने देवघर स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री होल्डिंग एरिया, हेल्प एवं “मे आई हेल्प यू” बूथ, प्राथमिक चिकित्सा बूथ, स्वच्छता व्यवस्था तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से सक्रिय रूप से बातचीत कर उनकी सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। सप्रत्येक समपार फाटक पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य के साथ मोहनपुर और घोरमारा स्टेशनों के बीच स्थित समपार फाटक संख्या 11/सी/ई का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा नियमों, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सतर्कता तथा उनकी समग्र तैयारियों का आकलन किया गया।

क्षेत्रीय निरीक्षण के बाद गीतिका पांडेय ने आसनसोल स्थित मंडल रेल प्रबंधक भवन में आसनसोल मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ विभिन्न परिचालन एवं विकास संबंधी मुद्दों पर समीक्षा एवं समन्वय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यालय के इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन तथा वाणिज्यिक विभागों के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष के साथ मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य भी उपस्थित रहे। बैठक में सोननगर–अंडाल मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। इस दौरान सुचारु परिचालन, बेहतर सतर्कता, बेहतर समन्वय के माध्यम से चुनौतियों से निपटने तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, आसनसोल से हावड़ा तक कवच एवं विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि पूर्व रेलवे श्रावणी मेला अवधि के दौरान सभी यात्रियों एवं तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और निर्बाध रूप से समन्वित यात्रा व्यवस्था उपलब्ध कराने के अपने संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page