shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

*खेलो इंडिया डायलॉग: आसनसोल के खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी का वर्चुअल संवाद, खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान डॉक्टर बिजन मुखर्जी, मंत्री अग्निमित्रा पाल और विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने रखा अपना पक्ष *

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के बीबी कॉलेज में आज खेलो इंडिया डायलॉग के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उन्होंने आसनसोल के खिलाड़ियों के साथ सीधा संवाद किया इस मौके पर यहां बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बसु मंत्री अग्निमित्रा पाल आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जमुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य लोग और युवा खिलाड़ी मौजूद थे। इस मौके पर डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि आज खेल कहीं ना कहीं हमारे जीवन से खो गया है। इसका मुख्य कारण बन गया है मोबाइल की लत। आज हम खेल के मैदान की जगह मोबाइल में ज्यादा व्यस्त हो गए हैं। इसका नतीजा यह है कि आज कम उम्र के बच्चों में भी डायबिटीज, हाई प्रेशर और लड़कियों में पॉलीसिस्टिक ओवरी जैसी बीमारियां देखने को मिल रही हैं। जबकि इन बीमारियों को हम बहुत आसानी से पार कर सकते हैं, अगर हम रोज एक घंटा खेलकूद करें। पहले हम स्कूल की छुट्टी के बाद खेल के मैदान में जाते थे। वहां लड़कियां और लड़के विभिन्न प्रकार के खेल खेलते थे। उसी में हमारा शरीर स्वस्थ रहता था। खेलो इंडिया के इस मंच के माध्यम से हम चाहते हैं कि हर बच्चे के अंदर जो खिलाड़ी है, उसको ऊर्जा मिले। और इसी के जरिए हमारे आसनसोल का ही नहीं, पश्चिम बंगाल का ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष का नाम पूरी दुनिया में रोशन हो। डाक्टर मुखर्जी ने कहाकुछ ही दिनों में हम भारत की आजादी के 100 साल में प्रवेश करेंगे। तब हम चाहते हैं कि भारत एक बहुत बड़ी शक्ति के रूप में उभरे और हम ओलंपिक से लेकर हर जगह अपने लोगों को देखें, जहां भारत का तिरंगा लहरा रहा हो। डाक्टर मुखर्जी ने कार्यक्रम में मौजूद मंत्री अग्निमित्रा पाल और विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी से एक अनुरोध किया कि आसनसोल के लिए एक अच्छा ऑडिटोरियम बनाया जाए, ताकि इस क्षेत्र के बच्चों को एक मंच मिल सके। और साथ ही आसनसोल में खिलाड़ियों के लिए एक ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जाए। वही पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा इस कार्यक्रम के लिए पूरे भारत में 1600 कॉलेज का चुनाव किया गया था और हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि बंगाल से हमारे आसनसोल के बीबी कॉलेज का चयन किया गया है। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेल आज के दिन में कितना जरूरी है। जहाँ हर बच्चे के हाथ में मोबाइल और प्ले-स्टेशन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्ले-स्टेशन की जरूरत नहीं है, प्ले-ग्राउंड की जरूरत है।

और प्ले-ग्राउंड है कहाँ? सब तो प्ले-ग्राउंड को बंद करके प्रोमोटिंग कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी जब बच्चे थे तो टीवी नहीं था, फोन नहीं था। शाम को स्कूल से आकर खाना खाकर थोड़ी देर आराम कर करके बच्चे बैडमिंटन खेलते थे, क्रिकेट खेलते थे।

ये सब चला गया, ये सब वापस लाना है ताकि हमारे बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें मंत्री ने कहा कि हमारे युवा अगर खेल को ही नशा बना लें तो हमारा युवा समाज नशे से बच जाएगा उन्होंने कहा कि हम लोगों को नशा मुक्त बंगाल और नशा मुक्त भारत बनाना है।

वहीं कार्यक्रम में शामिल होकर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि भारतवर्ष में 1600 जगहों पर यह कार्यक्रम हो रहा है, उन 1600 जगहों में हमारे जिले में बी.बी. कॉलेज को चुना गया है। इस क्षेत्र के विधायक के रूप में ये मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल-कूद सिर्फ मैदान में खेलने के लिए, प्राइज जीतने के लिए, ट्रॉफी पाने के लिए नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है स्वस्थ फिट इंडिया बनाना। इसके लिए हर युवा, हर लड़का-लड़की, सभी को किसी न किसी खेल के साथ जुड़ना होगा।

यदि शरीर स्वस्थ रहेगा, मन स्वस्थ रहेगा, तभी एक अच्छा समाज बनेगा। इसी लक्ष्य को लेकर ये प्रोग्राम है।

खेल के माध्यम से हम अनुशासन सीखते हैं। हम जीवन में डिसिप्लिन लाते हैं। हम अपने टारगेट को फिक्स करना सीखते हैं। कठिन परिश्रम के माध्यम से मैदान में जो मानसिकता बनती है, वो हम बना पाते हैं।

खेल के माध्यम से हम टीम स्पिरिट बनाते हैं। खेल से हमारे अंदर आत्मविश्वास पैदा होता है। और सबसे बड़ी बात, विपक्षी को सम्मान देना। और हारने पर उस हार से सीख लेकर अगली बार कैसे जीतना है, ये भी हम मैदान से ही सीखते हैं। खेल के अंदर से ये सभी चीजें सीखी जाती हैं। उन्होंने उपस्थित सभी से कहा कि आप सभी से मेरा अनुरोध है कि, प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी खेल से जुड़े। प्रत्येक व्यक्ति मैदान में जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page