क्विज के बहाने इतिहास, संस्कृति और मूल्यों से रूबरू हुई नई पीढ़ीI
1 min read
अंडाल :बंगाल स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से नबी दिवस पर इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके जरिए युवाओं एवं विद्यार्थियों में इस्लाम के बारे में ज्ञान, अध्ययन की प्रवृत्ति, बच्चों के नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। क्वीज प्रतियोगिता में कुरान, हदीस, पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब के जीवन एवं शिक्षाओं, इस्लामी इतिहास, संस्कृति, सभ्यता तथा प्रमुख इस्लामी व्यक्तित्वों को लेकर सवाल पूछे गए। प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में बहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने बंगाल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। इस कार्यक्रम का आयोजन बंगाल स्पोर्टिंग क्लब के सचिव हातिम ताई और संयोजक छोटे खान और अन्य सदस्यों द्वारा किया गया इस मौके पर मुनीर शमी, अमीन खान, तौसीफ खान, गुड्डु, और अंडाल जामा मस्जिद के इमाम नजरूल इस्लाम मिस्बाही, इमरान खान, सुलेमान ,मोहम्मद अमीरुद्दीन भी मौजुद थे। कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ केवल ज्ञान की परीक्षा नही लेती , बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ उनके अंदर मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा भी देती हैं। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।














