shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रूपनारायणपुर: टोटो सर्विस दुकान में विस्फोट से हड़कंप, मालिक गंभीर, दमकल ने पाया आग पर काबू

1 min read

रूपनारायणपुर  : रूपनारायणपुर के आमडांगा मोड़ के पास सामडी रोड के किनारे स्थित ‘माँ ऑटोमोबाइल’ नाम की एक टोटो सर्विस दुकान में गुरुवार दोपहर 12 बजे के आसपास अचानक भीषण विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दुकान के मालिक सुभाष पाल गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना के समय दुकान में मौजूद एक टोटो चालक ने बताया कि वह सर्विसिंग का काम खत्म करके दुकान से बाहर निकलते ही अंदर तेज आवाज में विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान मालिक सुभाष पाल उछलकर बाहर आ गए और उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया।

विस्फोट के तुरंत बाद पूरी दुकान में आग लग गई। आग की गर्मी से दुकान में रखी एक के बाद एक टोटो बैटरी फटने लगी, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत आगे आकर गंभीर अवस्था में सुभाष पाल को बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल वहां उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

खबर मिलते ही रूपनारायणपुर थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। चित्तरंजन और आसनसोल से दो दमकल इंजन आए और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page