पंचगछिया में शिवलिंग और नंदी बाबा द्वारा पानी पीने का किया गया दावा लोगों ने किया चमत्कार को नमस्कार
1 min read
बाराबनी :आज भी लोग चमत्कार को नमस्कार करते हैं ऐसा ही कुछ देखा गया बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पंचगछिया नया बस्ती खटाल इलाके में। यहां एक पुराने शिव मंदिर में लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा द्वारा पानी पिया जा रहा है लोगों का कहना है कि बुधवार सुबह एक परिवार मंदिर में पूजा अर्चना करने आया था। पूजा के दौरान जब परिवार की एक महिला ने शिवलिंग पर पानी चढ़ाया तो उनका दावा है कि पानी नीचे नहीं गिरा इसके बाद महिला ने चम्मच से शिवलिंग पर पानी चढ़ाया तो पानी चम्मच से गायब होता हुआ दिखाई दिया। इसके उपरांत परिवार की एक लड़की ने नंदी बाबा की प्रतिमा को भी चम्मच से पानी पिलाने का प्रयास किया परिवार का दावा है कि नंदी की प्रतिमा ने भी पानी पिया क्योंकि चम्मच का पानी दिखाई नहीं दिया लेकिन पानी चम्मच से समाप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मंदिर में पहुंचे और चमत्कार को लेकर चर्चा शुरू हो गई स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं अन्य जगहों पर हो चुकी है लेकिन अभी तक वैज्ञानिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है की चम्मच से पानी आखिर गायब कैसे हुआ इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है या सच में यह चमत्कार है इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है














