*अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे हावड़ा और खातीपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा*
1 min read
आसनसोल :रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए हावड़ा और खातीपुरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
09709 खातीपुरा – हावड़ा स्पेशल ट्रेन 29.08.2026 को 17:00 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन रात 22:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, 09710 हावड़ा – खातीपुरा स्पेशल ट्रेन 31.08.2026 को 00:15 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।














