मूल्य वृद्धि नियंत्रण के लिए जिला शासक के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने किया बाजार का निरीक्षण
1 min read
आसनसोल :चीनी समेत रोजमर्रा की घरेलू चीजों में काफी मूल्य वृद्धि हो रही है जिस वजह से लोगों का बजट बिगड़ रहा है चाहे वह प्याज़ हो या सब्जी या अन्य खाद्य सामग्री हर एक चीज की कीमत आसमान छू रही है इसे लेकर आज जिला शासक एस पोन्नबलम के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स द्वारा आसनसोल बाजार का दौरा किया गया इसमें आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के अलावा जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी उपस्थित थे। टास्क फोर्स की टीम ने आसनसोल बाजार का दौरा किया उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की और उन्हें कड़ी हिदायत दी कि वह कालाबाजारी करने से बचें अन्यथा उनपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जिला शासक ने बताया कि चीनी सहित विभिन्न खाद्य सामग्रियों की बढ़ती कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है शहरी क्षेत्र में डीसी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में और ग्रामीण क्षेत्रों एसडीओ के नेतृत्व में टीम बाजारों में जा रही है और निगरानी कर रही है ताकि कृत्रिम तरीके से चीजों के दाम न बढ़ाया जा सके वहीं उन्होंने कहा कि आज के इस दौरे के दौरान वजन करने वाले मशीनों की भी जांच की गई और व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वह गैर कानूनी और कृत्रिम तरीके से सामग्रियों की कीमत ना बढ़ाएं














