12 सितंबर को आसनसोल दुर्गापुर में होगा लोक अदालत का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आगामी 12 सितंबर को आसनसोल और दुर्गापुर अदालत में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा इस बारे में पश्चिम वर्तमान जिला लीगल सर्विस सेल की सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि 12 सितंबर को आसनसोल और दुर्गापुर अदालत में लोक अदालत का आयोजन होगा उन्होंने कहा कि लोक अदालत हर 3 महीने में आयोजित किए जाते हैं इसके जरिए जो कम गंभीर अपराध हैं उनका निराकरण किया जाता है या जो मामले अभी तक अदालत में पहुंचे नहीं है उनकी सुनवाई की जाती है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही आसान प्रक्रिया है इसमें वकील की भी जरूरत नहीं पड़ती मामले से जुड़े पक्ष अपनी पैरवी खुद कर सकते हैं। आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि मोटर व्हीकल के मामले लोन न चुकाने के मामले जमीन जायदाद के मामले का निपटान किया जाता है इसके अलावा दुर्घटना यह ऐसे ट्रैफिक के मामले जो अभी अदालत में लंबित हैं उनका भी निराकरण किया जाता है। ऐसे मामलों का भी निराकरण किया जाता है जो अभी अदालत पहुंचे नहीं है आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि यह प्रक्रिया बहुत ही सरल प्रक्रिया है और लोक अदालत में जो फैसले दिए जाते हैं वह अंतिम होते हैं उनपर अपील नहीं की जा सकती और यहां किसी वकील की भी आवश्यकता नहीं पड़ती यहां पर बहुत कम जुर्माना देकर मामलों का निपटान किया जाता है














