सेंट्रल वेज की मांग को लेकर कुल्टी फैक्ट्री में धरना, दूसरे दिन भी आंदोलन जारी*
1 min read
कुल्टी : केंद्रीय स्तर के अनुरूप 26 हजार रुपये वेतन की मांग को लेकर पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल स्थित कुल्टी सेल ग्रोथ वर्क्स फैक्ट्री के करीब 550 ठेका श्रमिकों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। पहले दिन फैक्ट्री के अंदर धरना प्रदर्शन किया गया था आज मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मियों की शिकायत है कि 21 नवंबर 2025 को लेबर कोड लागू होने के बावजूद अभी तक केंद्रीय स्तर के अनुरूप वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। इससंदर्भ में मजदूर नेता विनोद सिंह ने कहा कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों की मांग पूरी नहीं हो जाती मजदूर फैक्ट्री में एक इंच भी काम नहीं होने देंगे। इस संबंध में सेल अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय वेतन का भुगतान अगले 2 महीने के भीतर कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आज दोपहर लगभग 1:00 बजे विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया














