फुटबॉल में किक मार कर अग्निमित्रा पाल ने एमएलए कप का किया उद्घाटन
1 min read
रानीगंज :आसनसोल दक्षिण की विधायक और राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आज रानीगंज के नारायणकुड़ी इलाके में एमएलए कप का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने टीएमसी और पिछली सरकार पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि आज बंगाल में एक ऐसी सरकार बनी है जो विकास चाहती है लोगों का भला चाहती है लेकिन विपक्ष उन्हें वह काम करते नहीं दे रहा है उन्होंने कहा कि लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है जब वह उसे हटाने का प्रयास करते हैं तो कहा जाता है कि वह मानवीय नहीं है अवैध पार्किंग पर जब वह कार्रवाई करने का प्रयास करते हैं तब भी इस तरह की बातें सामने आती है उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में बंगाल को 100 साल पीछे धकेल दिया गया है विपक्ष अभी भी यह चाहता है कि वर्तमान राज्य सरकार भी कोई काम ना करें और बंगाल फिर से 100 साल पीछे चल जाए लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा उन्होंने कहा कि टीएमसी के जमाने में अवैध काम का एक ऐसा सिलसिला चल पड़ा था जिसमें टीएमसी के सभी नेताओं से लेकर मंत्री तक शामिल हो गए थे भ्रष्टाचार में अपने जड़ें काफी मजबूत कर ली थी जिसे उखाड़ फेंकने में समय लगेगा लेकिन वर्तमान राज्य सरकार भ्रष्टाचार को पूरी तरह से दूर करके रहेगी। वही अपराधियों पर रोकथाम के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि यह टीएमसी के सरकार नहीं है जो अपराधियों के साथ समझौता करके चलती थी यह भाजपा की सरकार है अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी














