आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से राह वीरों के प्रोत्साहन के लिए हुआ जागरूकता कार्यक्रम
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग की तरफ से कल्ला मोड़ पर आसनसोल नार्थ ट्रैफिक गार्ड के तत्वावधान में राहवीरों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर एडीपीसी के ट्रैफिक विभाग के तमाम अधिकारी आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी उपस्थित थे यहां पर राह वीरों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में समझाया गया इस बारे में एसीपी ट्रैफिक ने बताया कि कोई दुर्घटना होने पर राह वीरों की भूमिका सबसे अहम हो जाती है यही वह व्यक्ति हैं जो दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर यानी की 1 घंटे के अंदर दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य करते हैं आज के इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उन्हें और भी अच्छे तरीके से उनकी जिम्मेदारियां को समझाया गया और राज्य सरकार की तरफ से उन्हें प्रोत्साहन के रूप में जो 25 हजार रुपए नकद और सर्टिफिकेट दिया जाएगा इसके बारे में भी उन्हें बताया गया उन्होंने कहा कि यह राह वीर दुर्घटना में घायल लोगों की जिंदगियों को बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं आज के कार्यक्रम के जरिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया














