shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

नगर निगम से नहीं मिल रही नागरिक सुविधाएं कांग्रेस ने सौंपा निगम कमिश्नर को ज्ञापन

1 min read

 

 

 

 

 

आसनसोल :बंगाल के कई नगर निगमों के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भी समय से पहले राज्य सरकार के म्युनिसिपल अफेयर्स विभाग द्वारा भंग कर दिया गया है इसके बाद नगर निगम को फिलहाल एडमिनिस्ट्रेटर के सहारे चलाया जा रहा है लेकिन देखा जा रहा है कि नगर निगम के 106 वार्ड में लोग नागरिक सुविधाओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं क्ष गुरुवार को ही नगर निगम क्षेत्र के दो इलाकों में महिलाओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया हालांकि यह विरोध अन्नपूर्णा भंडार को लेकर था लेकिन यह भी देखा गया की काली पहाड़ी इलाके में स्थित बोरो छह में महिलाओं द्वारा; तिरपाल न दिए जाने की वजह से जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया इस बीच गुरुवार को आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन के अध्यक्ष एस एम मुस्तफा के नेतृत्व में नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात की गई और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। यहां कांग्रेस नेता शाह आलम सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे। इस बारे में एस एम मुस्तफा ने बताया की समय से पहले आसनसोल नगर निगम के बोर्ड को भंग कर दिया और फिलहाल एडमिनिस्ट्रेटर के सहारे नगर निगम का कामकाज संचालित किया जा रहा है लेकिन देखा जा रहा है कि नगर निगम में उस तरीके से काम नहीं हो रहा है जो होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी 2 दिन पहले जो भारी बारिश हुई थी उसमें आसनसोल के विभिन्न इलाकों में जल भराव हो गया था उन्होंने खासकर आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर मुसद्दी मोहल्ला में पीने के पानी की पाइपलाइन बह गई है जिस वजह से लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 25 नंबर वार्ड ही नहीं बल्कि आसनसोल नगर निगम के 21 तथा 23 नंबर वार्डों में भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि टैंकर के जरिये पानी उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है स्थाई समाधान तब होगा जब पाइप लाइन जो टूट गई है उनकी मरम्मत होगी। एस एम मुस्तफा ने कहा कि आज ही विभिन्न जगहों से खबरें आ रही है कि महिलाओं द्वारा तिरपाल न मिलने की वजह से प्रदर्शन किया जा रहा है यह दिखाता है कि नगर निगम में प्रशासनिक गतिविधियों पूरी तरह से चरमरा गई है उन्होंने साफ कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया अगर जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता नगर निगम द्वारा साफ सफाई पीने के पानी के आपूर्ति सहित नगर निगम के रहने वाले लोगों को नागरिक सुविधा नहीं दी जाती है तो कांग्रेस व्यापक रूप से आंदोलन करेगा रोड जाम सहित और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा वह इस बारे में जब हमने निगम कमिश्नर से बात की तो उन्होंने कहा कि नगर निगम लोगों तक नागरिक सुविधाएं पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है जिस पाइप लाइन के टूट जाने की बात कही जा रही है उसकी मरम्मत की जाएगी जिससे कि वहां पर फिर से पानी की आपूर्ति शुरू हो सके। वहीं महिलाओं द्वारा तिरपाल की मांग पर प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो दिन पहले जो बारिश हुई थी उसमें नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई थी और जो भी प्रभावित क्षेत्र थे वहां के लोगों को तिरपाल उपलब्ध कराए गए थे। क्योंकि गुरुवार को बारिश नहीं हुई इस वजह से फिर से तिरपाल वितरण नहीं किया गया और ना ही कोई पब्लिक डिसटीब्यूशन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि शायद लोगों को यह गलतफहमी हो गई थी की तिरपाल का पब्लिक डिसटीब्यूशन हो रहा है इसलिए वह बोरो कार्यालय गए थे लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page