कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रावंति सिंह उपस्थित हुई उनकी मौजूदगी में कुल्टी बाराबनी सहित आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इस मौके पर श्रावंति सिंह ने कहा कि आज आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया उन्होंने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्रसे मौमिता सेनगुप्ता ने टीएमसी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुई इसके अलावा बाराबनी विधानसभा क्षेत्र से अर्चना कुमारी के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस में शामिल हो गई। वहीं मिठु सिंह के नेतृत्व में भी कई महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने बताया कि यह दिखाता है कि कांग्रेस बंगाल में और खासकर आसनसोल लोकसभा केंद्र में मजबूत हो रही है और इसी वजह से आज महिलाओं ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में एक अजीब सी स्थिति बन चुकी है जो भाजपा हिंदू धर्म और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का नाम लेकर सत्ता में आए थे वही आज हिंदू धर्म का अपमान कर रही है उन्होंने कहा कि रेलियों में देखा जा रहा है कि भाजपा के नेता गाड़ियों में चल रहे हैं और उनके सामने कुछ लोग हिंदू देवी देवताओं की वेशभूषा में नाच रहे हैं यह शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी ने संवाददाता सम्मेलन के जरिए यह प्रमाणित कर दिया है कि बीजेपी वोट चोरी करके चुनाव जीत रही है लेकिन नरेंद्र मोदी ने अब तक वह हिम्मत नहीं दिखाई कि वह संवाददाता सम्मेलन करें और राहुल गांधी के सवालों का जवाब दें। वहीं वर्तमान राज्य सरकार के बारे में बोलते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उन्होंने कहा था कि बंगाल की हर एक महिला को तीन हजार रुपए करके हर महीने मिलेंगे लेकिन वास्तविकता कुछ और है उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है जिस वजह से आज महिलाएं भी नाराज हैं उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है और बंगाल की जनता भी यह समझ रही है वहीं छात्रों के साथ किया जा रहे हैं बर्ताव की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से छात्रों पर लाठी चार्ज किया जा रहा है उन पर हमले किये जा रहे हैं उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा की 3 महीने के अंदर ही भाजपा के नेता मंत्री बौखला गए हैं। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम शंपा सरकार सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे














