रानीगंज भाजपा में बड़ा फेरबदल रानीगंज भाजपा मंडल एक कमेटी को किया गया भंग
1 min read
रानीगंज :बंगाल में सत्ता में आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि पार्टी का चाल चरित्र चेहरा अन्य पार्टियों से अलग है इसलिए वह पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ने पर कड़े फैसले लिए जाएंगे। इसी की एक बानगी रानीगंज भाजपा मंडल एक में देखी गई आसनसोल सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य द्वारा कड़े फैसले लेते हुए रानीगंज मंडल एक को भंग कर दिया गया है हालांकि मोर्चा संगठन को बहाल रखा गया है और वह पहले की तरह अपना काम करते रहेंगे भाजपा मंडल एक को भंग करने के उपरांत एक नई कोर कमेटी का गठन किया गया है। जब तक मंडल एक की नई कमेटी का गठन नहीं होता तब तक यह कोर कमेटी कामकाज संभालेगी । नई कमेटी में देवजीत खां कन्वीनर बनाए गए हैं वहीं डाक्टर राजा भौमिक और शताब्दी चटर्जी को को कन्वीनर बनाया गया है कमेटी के अन्य सदस्य होंगे दिनेश सोनी शंकर साव मोनू वर्मा देवाशीष केवड़ा तथा शोभा देवी यादव। इसके अलावा पार्टी द्वारा हालिया स्थिति का संज्ञान लेते हुए आसनसोल संगठनात्मक जिले के जिला सचिव बादशाह चटर्जी को तत्काल प्रभाव से उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है इसके साथ ही रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल एक से आनंद साव को भी संगठन की सभी जिम्मेदारियां से मुक्त कर दिया गया है।














