निगम के कमिश्नर के नेतृत्व में काली पहाड़ी इलाके का किया गया दौरा बारिश प्रभावित लोगों को पंहुचाई गई राहत
1 min read
आसनसोल :सोमवार से आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है खासकर जिनके कच्चे मकान है ऐसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम के कमिश्नर के नेतृत्व में एक टीम ने काली पहाड़ी इलाके का दौरा किया और इस क्षेत्र में जो भी कच्चे मकान है और बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं ऐसे घरों में जाकर उन्हें राहत सामग्री पहुंचाई गई। इस बारे में नगर निगम के कमिश्नर ने बताया कि कल से लगातार बारिश हो रही थी जिस वजह से काली पहाड़ी के इलाके में रहने वाले उन लोगों को भारी परेशानी हुई जिनके मकान कच्चे हैं उनके घरों में पानी घुस गया था ऐसे लोगों को तिरपाल और अन्य राहत सामग्री प्रधान की गई और इसके साथ ही हाउसिंग की एक टीम आई थी जिन्होंने यहां की स्थिति का जायजा लिया और जिनको प्राथमिकता के आधार पर आवास की जरूरत है उनके नाम पंजीकृत किया उम्मीद है कि बहुत जल्द उन लोगों को पक्के मकान मिल जाएंगे वहीं भाजपा नेता प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल बाढ़ स्थिति का जायजा लेने के लिए हल्दिया में है लेकिन वहीं से उन्होंने आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जो भी लोग बाढ़ से प्रभावित हैं उनको राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम के कमिश्नर को आदेश दिया है और मंत्री के आदेश पर नगर निगम के कमिश्नर के नेतृत्व में नगर निगम की एक टीम यहां आई है जो लोगों को राहत सामग्री दे रही है और नगर निगम की तरफ से ही भोजन का प्रबंध भी किया गया है प्रशांत चक्रवर्ती ने कहा कि वह भी इस पूरी प्रक्रिया के साथ है और लोगों को राहत पहुंचाने में योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं














