लगातार बारिश से रेल पार का तरी मोहल्ला जलमग्न भाजपा नेता गौरव गुप्ता के नेतृत्व में जारी राहत और बचाव कार्य
1 min read
आसनसोल :सोमवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से आसनसोल के रेल पार तरी मोहल्ला केटी रोड शिव मंदिर सोनपापड़ी गली आदि इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन स्थानीय भाजपा नेता गौरव गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता तथा सिविल डिफेंस और क्विक रिस्पांस टीम के सदस्य लोगों को बचाने के कार्य में जुड़ गए हैं लोगों को उनके जलमग्न घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर रखा जा रहा है जहां उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया जा रहा है इस बारे में गौरव गुप्ता ने बताया कि आज सुबह से ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों में पानी में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए दूध और ब्रेड दिया गया उसके बाद जो लोग अपने घरों में फंसे हुए थे उनको सिविल डिफेंस और क्विक रिस्पांस टीम के सदस्यों की मदद से नाव उतार कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया उन्होंने कहा कि 12 से ज्यादा लोगों को अब तक बचा लिया गया है जो लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं उनको भी बहुत जल्द बचा लिया जाएगा गौरव गुप्ता ने बताया कि सुबह लोगों के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था अब उनके लिए भोजन का भी प्रबंध किया जा रहा है उनका कहना था कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद आसनसोल में इस तरह की यह पहले प्राकृतिक आपदा आई है लेकिन जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तथा सिविल डिफेंस और क्विक रिस्पांस टीम ने प्रतिक्रिया दी है उस लोगों को बहुत जल्द कठिनाइयों से निकाला जा सका है। वही बारिश की वजह से अपने घरों में फंसे लोगों में से एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह वह अपने घर में ही फंस गए थे जब देखा कि कमरे में पानी का स्तर बढ़ता जा रहा था तो वह छत पर चले गए लेकिन आखिरकार गौरव गुप्ता के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीम आई और उनको बचाया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से बारिश लगातार हुई उससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने गौरव गुप्ता और सिविल डिफेंस के टीम के सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनको बचाया














