लगातार बारिश की वजह से बाराबनी में एक कच्चा मकान ढहा, भाजपा जिला नेता अभिजीत राय ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
1 min read
बाराबनी :कल सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है बाराबनी विधानसभा अंतर्गत पंचगछिया गांधीनगर में लगातार बारिश की वजह से इलाके में रहने वाले सगु साव नामक व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। घटना की जानकारी पाकर भाजपा जिला नेता अभिजीत राय घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित के परिवार से मुलाकात कर उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया फिलहाल के लिए परिवार के रहने के लिए इंतज़ाम किया गया है। इस बारे में सगु साव ने बताया कि पिछले 15 सालों में टीएमसी के शासन काल में काफी कोशिश के बाद भी उन्हें पक्का मकान नहीं मिला। इसलिए उन्होंने अपनी परेशानी भाजपा जिला नेता के समक्ष रखीं। अभिजीत राय ने कहा कि सिर्फ एक परिवार नहीं पूरे जिले और पूरे बंगाल में ऐसे हजारों लाखों परिवार हैं जिनको पक्का मकान मिलना चाहिए था लेकिन टीएमसी के शासनकाल में भ्रष्टाचार की वजह से योग्य व्यक्तियों को पक्का मकान नहीं मिला टीएमसी के नेताओं और उनके करीबी लोगों जिनके पास पहले से ही पक्के मकान थे उनको आवास योजना का लाभ पहुंचाया गया लेकिन जो सही में गरीब तबके से आते हैं उनको यह लाभ नहीं दिया गया लेकिन अब बंगाल में परिवर्तन हो चुका है भाजपा की सरकार है और यह सिर्फ और सिर्फ योग्य व्यक्तियों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि सगु साव के परिवार को भी आवास योजना के तहत घर दिलवाने का प्रयास किया जाएगा फिलहाल के लिए उनके रहने के लिए अलग से इंतजाम किया गया है सगु साव के परिवार ने बताया कि इस इंतजाम की वजह से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली है














