एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज ने जल भराव की वजह से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए किया पंचमुहा पुल का दौरा
1 min read
आसनसोल :सोमवार सुबह से आसनसोल में भारी बारिश की वजह से विभिन्न इलाकों में भारी जल जवाब देखा जा रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सेनरेले रोड पर पंचमुंहा पुल के नीचे भारी जल भराव से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा इसे देखते हुए
कल आधी रात को, पश्चिम बंगाल में एआईएमआईएम के राज्य नेता दानिश अज़ीज़ ने आसनसोल के पंचमुहा पुल का दौरा किया। उन्होंने वहाँ के हालात का जायज़ा लिया और भारी बारिश के कारण के नीचे बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों को सावधान किया। साथ ही, उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करके ज़रूरी फ़ैसले लेने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद का अनुरोध किया। दानिश अजीज ने कहा कि यह पहली बार नहीं है की बारिश की वजह से इस पुल के नीचे इस तरह की स्थिति पैदा हुई हो हर बार यहां बारिश की वजह से ऐसी स्थिति पैदा होती है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि लोगों को इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए विकल्प तलाशे जिससे लोगों को जल भराव से हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके। दानिश अजीज ने कहा की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पुल के नीचे एक टैंकर फंस गया पुल की दूसरी तरफ भी गाड़ियां पानी में फंस गई । दानिश अजीज में प्रशासन से युद्धकालीन तत्परता के साथ स्थिति को ठीक करने की अपील की।














