भाजयुमो सदस्यों पर कथित तौर पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने थाने में दर्ज की शिकायत
1 min read
आसनसोल :रविवार रात को भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से गिरजा मोड इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया था कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी द्वारा कथित तौर पर वंदे मातरम का अपमान किया गया था भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने राहुल गांधी सोनिया गांधी के पुतले जलाए थे इस घटना को लेकर कांग्रेस ने तीव्र आपत्ति दर्ज कराई थी और भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की थी महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान व्यक्तियों की तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया था। कांग्रेस ने भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों पर तिरंगे के अपमान का भी आरोप लगाया था इसके खिलाफ कल रात कांग्रेस की तरफ से आसनसोल दक्षिण थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में प्रसेनजीत पुईतुंडी शाह आलम एस एम मुस्तफा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साउथ थाने का घेराव किया। इस बारे में देवेश चक्रवर्ती ने बताया कि यह बड़े अफसोस की बात है कि जिस पार्टी के नेताओं का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं रहा उस पार्टी के नेता आज तिरंगे और देश के स्वतंत्रता सैनिकों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास रहा है कि उनके नेताओं ने स्वतंत्रता सैनिकों के बारे में अंग्रेजों के पक्ष में मुखबरी की थी और उन्हें अंग्रेजों के द्वारा गिरफ्तार करवाया था वहीं आज दिखावे के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट रूप से मांग है कि जिन लोगों ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की तिरंगे का अपमान किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों की तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया उनको गिरफ्तार किया जाए। देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन तो हो गया है लेकिन पुलिस अभी भी सत्ता पक्ष का समर्थन कर रही है और सब कुछ सामने होते हुए भी आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार नहीं कर रही। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर कांग्रेस द्वारा नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो आने वाले समय में कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की तरह कोई कार्रवाई करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश भक्ति और तिरंगा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती है तिरंगा यात्रा का आयोजन करती है लेकिन देखा गया कि रविवार रात को कांग्रेस के विरोध के नाम पर उन्होंने न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों की तस्वीरों को नुकसान पहुंचा कांग्रेस के ध्वज का अपमान किया बल्कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी अपमान किया कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस द्वारा अपने पार्टी कार्यालय में भारत के विभिन्न धर्मो के प्रतीकों को लगाया गया था और यह संदेश देने का प्रयास किया गया था कि भारत का संविधान यह कहता है कि इस देश में सभी धर्म के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं लेकिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने उन धार्मिक प्रतीकों का भी अपमान किया इसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन देखा जा रहा है कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने स्पष्ट रूप से मांग की कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस द्वारा जिन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है कार्रवाई नहीं की जाती तो कांग्रेस बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी














