कुल्टी परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने रामपुर एमवीआई दफ्तर में किया औचक निरीक्षण
1 min read
कुल्टी :राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने आज कुल्टी थाना अंतर्गत 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर एमवीआई दफ्तर मैं औचक निरीक्षण किया उन्होंने यहां के अधिकारियों के साथ बैठक की और जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पहले यहां पर तो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था जिस वजह से यहां के अधिकारियों का मनोबल कुछ गिर गया था लेकिन उन्होंने यहां के अधिकारियों से कहा कि वह पूरे जोश अनुष्का के साथ काम करें अगर कोई कुछ गलत नहीं करेगा तो उसके साथ कभी नाइंसाफी नहीं होगी वहीं उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश का राजस्व बढ़ाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां पर सब कुछ बेहद पारदर्शी ढंग से करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कोई भी लेनदेन हो वह ऑनलाइन के जरिए किया जाए जिससे कि कोई किसी भी मामले में उंगली ना उठा सके वह जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके बारे में बोलते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप लगे थे इसलिए उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है अब उनके दोषी होने या ना होने पर अंतिम फैसला अदालत करेगी














