*पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्धमान जिले में भी हुआ आयुष्मान दिवस काआयोजन*
1 min read
आसनसोल :बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा रविवार को कोलकाता से आयुष्मान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड वितरण परियोजना का शुभारंभ किया गया पश्चिम वर्धमान जिले में भी रविंद्र भवन में इसका आयोजन किया गया यहां पर जिला प्रशासन के मुखिया जिला शासक एस पोन्नबलम, पश्चिम बर्धमान जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर यूनुस के अलावा जिला प्रशासन और जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे। इस बारे में जिला शासक ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा वय वंदना योजना का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस जिले में अब तक विभिन्न राशन कार्डों की जांच करके साढ़े दस लाख आवेदन में से 7 लाख कार्ड वेरीफाई हो चुके हैं बाकी के आवेदनों का वेरिफिकेशन भी जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार को 43000 कार्ड का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आशा कर्मचारी लगातार इस परियोजना को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमें लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विभिन्न लाभजनक योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन की तरफ से जो जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे उसके जरिए भी इस सफल योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा । जिला शासक ने बताया कि जनकल्याण शिविरों के जरिए अब तक डेढ़ लाख फार्म जमा किए गए थे जिसमें से 40000 कार्डों का डिजिटाइजेशन हो चुका है बाकी कार्डों की डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि जिनको आयुष्मान भारत कार्ड नहीं मिलेगा उनके लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड का प्रबंध किया जाएगा जिला शासक ने साफ बताया कि किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित नहीं होने दिया जाएगा














