भाजपा पर गिर्जा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पथावरोध
1 min read
आसनसोल :कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी द्वारा कथित तौर पर वंदे मातरम गान का अपमान करने के आरोप पर रविवार को भाजपा द्वारा आसनसोल के गिरजा मोड़ इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया था और सोनिया तथा राहुल गांधी के पुतले जलाए गए थे। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि भाजपा द्वारा गिरजा मोड़ में उनके पार्टी कार्यालय को नुकसान पहुंचाया गया राहुल गांधी सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें जो पार्टी कार्यालय के बाहर लगी हुई थी उनको फाड़ दिया गया इसके खिलाफ रविवार को कांग्रेस द्वारा रोड जाम कर दिया गया कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम आदि रोड पर बैठ गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर आसनसोल साउथ थाना प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंच गई यहां पर पुलिस के अधिकारियों के साथ कांग्रेस नेताओं की तीखी बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने मांग की की अविलंब कांग्रेस पार्टी में तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार किया जाए।














