एआईईएमपी नॉलेज कैंपस ने ‘हर घर तिरंगा’ देशभक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया
1 min read
आसनसोल एआईईएमपी नॉलेज कैंपस ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ‘हर घर तिरंगा’ देशभक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में लगभग 200-250 छात्रों के साथ ही संस्थान से जुड़े साठ फैकल्टी मेंबर्स और अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस आहार घर तिरंगा यात्रा अभियान के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की मजबूत भावना का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। यह तिरंगा यात्रा आसनसोल के पोलो मैदान से शुरू हुई और छात्रों और कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाते हुए रवीन्द्र भवन की ओर बढ़ी। रैली का उद्देश्य युवा पीढ़ी के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव और जिम्मेदारी के मूल्यों को बढ़ावा देना था।
रैली का नेतृत्व प्रिंसिपल डॉ. लिशा मिश्रा ने किया इनके अलावा , सलाहकार (शैक्षणिक) श्री सी. आर. राउत
, डीन (अकादमिक) डॉ. संखा सर्खेल और सभी विभागाध्यक्ष (एचओडी)। फैकल्टी मेंबर्स कर्मचारियों और छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम देश की आजादी का एक यादगार उत्सव बन गया।

रैली के समापन पर, सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह पूर्वक रैली में भाग लेने के लिए उनकी हौसला अफजाई की गई
कार्यक्रम ने सफलतापूर्वक “हर घर तिरंगा” का संदेश दिया और अपने छात्रों और व्यापक समुदाय के बीच देशभक्ति, एकता और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने के लिए एआईईएमपी नॉलेज कैंपस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया















