**बंगाल-झारखंड सीमा पर कुल्टी थाने के चौरंगी चौकी की पुलिस और ट्रैफिक गार्ड पुलिस का संयुक्त अभियान**
1 min read
कुल्टी :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित डुबुरडीही चेक पोस्ट पर कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है.
विभिन्न राज्यों से आने वाली यात्री बसों, चार पहिया वाहनों, मोटरसाइकिलों को रोककर तलाशी ली जा रही है। जब कोई संदिग्ध दिखता है तो उसके सारे दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं. उसके गंतव्य का विवरण मांगा जा रहा है कि वह कहाँ से आ रहा है और कहाँ जा रहा है।
यह अभियान कुल्टी थाने के चौरंगी चौकी की पुलिस और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने की ।कार्रवाई के दौरान चौरंगी चौकी प्रभारी तरूणमय सिंह अपनी पुरी टीम के साथ मौजूद रहे।














