जमुड़िया के पूर्व विधायक हरेराम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह गिरफ्तार
1 min read
जामुड़िया. :जामुड़िया के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक हरे राम सिंह के बेटे प्रेमपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, सूत्रों के मुताबिक आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस ने उन्हें अंडाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जामुड़िया थाने को सौंप दिया है. खबर के मुताबिक पुलिस ने अवैध रेत कारोबार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, प्रेमपाल सिंह राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही फरार चल रहे थे.
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने पहले उनके घर पर तलाशी अभियान चलाया था, जहां से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस को काफी समय से प्रेमपाल सिंह की तलाश थी. पता चला कि उसने गुरुवार को अंडाल एयरपोर्ट छोड़ने की योजना बनायी थी. तभी अंडाल थाने की पुलिस को सूचना मिल गयी और उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमुरिया थाने को सौंप दिया।














