पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के दौरान सुचारु परिचालन एवं यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित किया*
1 min readकोलकाता :पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री गीतिका पांडेय के दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व में श्रावणी मेला 2026 के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ को समायोजित करने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक प्रबंधन योजनाएं लागू की गईं और यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। श्रावणी मेला 2026 के 14वें दिन, दिनांक 12 अगस्त को, पूर्व रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर उल्लेखनीय यात्री आवागमन दर्ज किया और यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान की। जसीडीह स्टेशन पर वर्ष 2026 में 77,081 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया, जो वर्ष 2025 में दर्ज 64,877 यात्रियों की तुलना में 18.81% की वृद्धि को दर्शाती है। बैद्यनाथधाम में वर्ष 2026 में 6,374 यात्रियों का आवागमन हुआ, जो वर्ष 2025 के 4,036 यात्रियों की तुलना में 57.93% की वृद्धि को दर्शाती है। देवघर में वर्ष 2026 में 19,603 यात्रियों को सेवा प्रदान की गई, जो वर्ष 2025 के 14,427 यात्रियों की तुलना में 35.88% अधिक है। बासुकीनाथ में वर्ष 2026 में 18,231 यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया, जो वर्ष 2025 के 11,536 यात्रियों की तुलना में 58.04% की वृद्धि को दर्शाती है। सुल्तानगंज में वर्ष 2026 में 50,333 आवक यात्रियों को संभाला गया, जो वर्ष 2025 के 78,908 यात्रियों की तुलना में 36.22% की कमी को दर्शाती है, जबकि तारकेश्वर में वर्ष 2026 में 33,392 यात्रियों का आवागमन हुआ, जो वर्ष 2025 के 36,228 यात्रियों की तुलना में 7.92% की कमी को दर्शाती है।
यात्री आवागमन के प्रबंधन के साथ-साथ स्टेशनों पर स्वास्थ्य सेवाएं और दिव्यांग एवं जरूरतमंद यात्रियों के लिए सहायता भी उपलब्ध कराई गई। बासुकीनाथ में 909, जसीडीह में 366, देवघर में 147, सुल्तानगंज में 70, बैद्यनाथधाम में 67 और तारकेश्वर में 54 तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। जसीडीह में 5, तारकेश्वर में 3 और सुल्तानगंज में 1 यात्री को व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
यातायात को सुचारु बनाए रखने और तीर्थयात्रियों की यात्रा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूर्व रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया तथा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए। जसीडीह से 32 विशेष ट्रेनें, जिनमें कुल 480 कोच थे, संचालित की गईं। इसके अतिरिक्त, मौजूदा ट्रेनों में 08 जीएस/एलएस कोच भी बढ़ाए गए। बैद्यनाथधाम से 6 विशेष ट्रेनें, जिनमें 72 कोच थे, संचालित की गईं। देवघर से 16 विशेष ट्रेनें, जिनमें 204 कोच थे, चलाई गईं, जबकि बासुकीनाथ से 10 विशेष ट्रेनें, जिनमें 120 कोच थे, संचालित की गईं। सुल्तानगंज से विशेष ट्रेन सेवाओं के अंतर्गत ट्रेन संख्या 03479/80 में 08 कोच, 03233/34 में 16 कोच, 05573/74 में 08 कोच, 05027/28 में 16 कोच तथा 05546 UP में 18 कोच संचालित किए गए। इसके साथ ही ट्रेन संख्या 13409/10 में 1 एलएस कोच भी बढ़ाया गया।
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शिबराम माझि ने कहा- “श्रावणी मेला 2026 में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, आरामदायक और सुचारु यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्व रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीम सुचारु ट्रेन परिचालन, त्वरित चिकित्सा सहायता और सभी स्टेशनों पर यात्रियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रही हैं।”














