भाजपा की तरफ से रविंद्र भवन में हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन
1 min read
आसनसोल :स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, भाजपा ने आज आसनसोल के रवींद्र भवन में विभाजन ‘विभीषिका स्मृति दिवस’ नामक एक सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के सात भाजपा विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। आज के बैठक में भाजपा नेताओं ने 1947 के 15 अगस्त से पहले भारत के बंटवारे और बंटवारे की वजह से जो हिंसा हुई थी उसे लेकर अपने विचार व्यक्त किया जमुरिया के विधायक डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि 1947 के 14 अगस्त को जो व्यापक हिंसा का सामना करना पड़ा था वह दिखाता है कि किस तरह से धर्म के नाम पर भारत का विभाजन होने के बावजूद कुछ सांप्रदायिक शक्तियों की वजह से भारत और बंगाल को अशांत किया गया था उन्होंने कहा कि उस दिन अगर गोपाल मुखर्जी के नेतृत्व में कुछ लोग खड़े नहीं होते तो हिंसा की व्यापकता और ज्यादा बढ़ सकती थी डॉक्टर बिजन मुखर्जी ने कहा कि धर्म के नाम पर भारत का विभाजन हुआ लेकिन फिर भी भारत आज भी एक धर्मनिरपेक्ष देश है वह इसलिए क्योंकि हम हमेशा सबको साथ लेकर रहना पसंद करते हैं और यही हमारी ताकत है उन्होंने कहा कि 1947 के स्वाधीनता से पहले भारत और बंगाल को जिस भयंकर त्रासदी से गुजरना पड़ा था उसकी पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए हम सबको हमेशा सावधान और सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य ने कहा कि आज भी भारत में विभाजनकारी ताकते भारत को खंडित करने का प्रयास कर रहीं हैं उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हो गया था उसके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा था लेकिन वहां कश्मीर की आजादी के नारे लगाए गए। उन्होंने सवाल किया कि नीट की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के साथ कश्मीर की आजादी का क्या संबंध है दरअसल कुछ अलगाववादी शक्तियां देश को कमजोर करना चाहती हैं वह चाहते हैं कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की सरकार बनी है इस सरकार को कमजोर करना है ताकि फिर से उन लोगों को सत्ता की गद्दी पर बिठाया जा सके जो विदेशी शक्तियों के हाथों का खिलौना बन सकते हैं














