आसनसोल के विकास में योगदान के लिए पार्वती ग्रुप को किया गया सम्मानित
1 min readआसनसोल :कल आसनसोल क्लब में बेंगल न्यूज़ टुडे की तरफ से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था यहां आसनसोल के विकास में योगदान देने के लिए विभिन्न संस्थाओं को पुरस्कृत किया गया इस मौके पर आयोजक संस्था द्वारा आसनसोल के विकास में पिछले कई वर्षों से लगातार योगदान देने के लिए पार्वती ग्रुप को विशेष रूप से आसनसोल एक्सीलेंस अवॉर्ड 3.0 प्रदान किया गया। इस दौरान यहां जमुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी सहित शहर के तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। आयोजक संस्था द्वारा पार्वती ग्रुप के कर्णधार सचिन राय को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी मिता राय उनके बेटे गौरव राय भी उपस्थित थे। यहां अपना वक्तव्य रखते हुए सचिन राय ने कहा कि पार्वती ग्रुप का गठन उनके स्वर्गीय पिता के नाम पर किया गया है और उनकी हमेशा कोशिश रहती है कि वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज के लिए कुछ सार्थक करते रहें। इसीलिए उन्होंने हमेशा शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसी बुनियादी विषयों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने देखा कि यहां पर विद्यार्थियों को बीएड की पढ़ाई के लिए आसनसोल से बाहर जाना पड़ रहा है तो उन्होंने यहां पर बीएड कॉलेज बनाने का फैसला लिया। इतना ही नहीं हर साल 100 जरूरतमंद वर्ग के विद्यार्थियों को 25 हजार रुपए का स्कॉलरशिप दिया जाता है जिससे कि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इस तरह के और भी कार्य पार्वती ग्रुप द्वारा किए जाते हैं जिससे कि आसनसोल का सही तरीके से विकास हो सके और यहां के युवाओं को वह अवसर मिल सके जिसके वह अधिकारी हैं। सचिन राय ने कहा कि किसी भी कार्य को अच्छी तरह से करने के लिए एक व्यक्ति के साथ परिवार का समर्थन जरूरी होता है उन्होंने कहा कि इस मामले में वह काफी भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी पत्नी मिता राय का हमेशा साथ रहा है सचिन राय ने कहा कि आज से 20 साल पहले जब पार्वती ग्रुप के पहले स्कूल की आधारशिला रखी गई थी तो यह काम उनकी पत्नी मिता राय द्वारा किया गया था यह उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि आज स्कूल का कलेवर इतना बढ़ा है।














