ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब आयोजित काली पूजा के खूंटी पूजन समारोह का आयोजन इस साल और भी भव्य तरीके से होगा काली पूजा का आयोजन
1 min readआसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब की तरफ से बेहद भव्य तरीके से काली पूजा का आयोजन किया जाएगा आज काली पूजा की खूंटी पूजन का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी आसनसोल जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय रामकृष्ण मिशन के महाराज स्वामी सौमात्मानंदजी महाराज एच एन मिश्र के अलावा समाज के अन्य विशिष्ट लोग तथा ओल्ड स्टेशन काली पूजा कमेटी की तरफ से मधु बोस पूरण प्रसाद श्यामल दास आदि उपस्थित थे यहां सभी विधि विधान का पालन करते हुए खुंटी पूजन किया गया। इतना ही रहे क्लब की तरफ से यहां पर जरूरतमंद महिलाओं के लिए साड़ी वितरण और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था क्लब के पदाधिकारीयों का कहना है कि इस साल और बड़े पैमाने पर काली पूजा का आयोजन किया जाएगा और इसके लिए अभी से जोर-शोर से तैयारी की जा रही हैं इतना ही नहीं इस बार ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित काली पूजा की खासियत यह रहेगी कि इस बार मां काली की प्रतिमा लगभग 3:30 लख रुपए की लागत से बनाई जाएगी क्लब के पदाधिकारीयों ने दावा किया कि पूरे क्षेत्र में इतनी ऊंची और आकर्षक प्रतिमा और किसी पंडाल में नहीं होगी। आयोजकों ने बताया कि पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा श्रद्धालु जो पूजा में आएंगे उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि हर कोई इस आयोजन का आनंद उठा सके।














