shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

पश्चिम बंगाल सरकार के पीडब्ल्यूडी और पीएचई विभाग के मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली में की बैठक, राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास पर चर्चा

1 min read

नई दिल्ली :पश्चिम बंगाल सरकार में पीडब्ल्यूडी और पीएचई विभाग के मंत्री डाक्टर अजय कुमार पोद्दार ने पीडब्ल्यूडी की पूरी टीम के साथ केंद्रीय भुतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान डॉ अजय पोद्दार ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कई अहम प्रस्ताव दिये।

पश्चिम बंगाल सरकार के पीडब्ल्यूडी और पीएचई विभाग के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ पश्चिम बंगाल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की पूरी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

बैठक में पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों, पुलों और सड़क बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राज्य के समग्र विकास एवं बेहतर संचार व्यवस्था के विकास हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किये गये।

इस संदर्भ में मंत्री डाक्टर अजय कुमार पोद्दार ने कहा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के गर्मजोशी भरे स्वागत, मित्रता और पश्चिम बंगाल के विकास के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें गहराई से प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर माननीय केंद्रीय मंत्री जल्द ही पश्चिम बंगाल का दौरा करने और राज्य में कई महत्वपूर्ण सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए सहमत हुए हैं।

डॉ. पोद्दार ने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल से पश्चिम बंगाल में सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी आएगी, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति होगी औद्योगिक विकास एवं परिवहन तथा आम लोगों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जिस तरह से राज्य के सामग्रिक विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं दूसरी तरफ केंद्र सरकार से भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिल रहा है इससे अब साफ हो गया है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकारों की वजह से पश्चिम बंगाल का विकास अवश्यमभावी है और पिछले लगभग 50 सालों में बंगाल में जो विकास रुका हुआ था भाजपा सरकार उस विकास को तीव्र गति से आगे लेकर जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page