वीवी जी राम जी परियोजना को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में जरुरी बैठक मंत्री तथा कई विधायक उपस्थित
1 min read
आसनसोल :1 अगस्त से पश्चिम बंगाल में विकसित भारत जी राम जी परियोजना की शुरुआत हो चुकी है इसके तहत 125 दिनों के कार्य की गारंटी सरकार द्वारा दी जा रही है इसे लेकर आज पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में जिला शासक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में मंत्री अग्निमित्रा पाल पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी जमुरिया के विधायक डॉक्टर बिजन मुखर्जी बाराबनी के विधायक अरिजीत राय तथा प्रशासन के तमाम अधिकारी उपस्थित थे यहां पर जिला शासक ने सभी विधायकों और मंत्री को किस तरह से इस परियोजना को लागू करने की योजना बनाई गई है इसके बारे में जानकारी दी और कहा की इस परियोजना का उद्देश्य लोगों को रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराना है साथ ही इस तरह के कार्य करने का भी प्रयास किया जा रहा है जो आगे चलकर समाज और देश के लिए एक संपद बन सके वहीं बैठक को लेकर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि आज की बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को लेकर चर्चा हुई कि किस तरह से विकसित भारत की राम जी परियोजना के तहत पौधारोपण किया जाए जिससे कि लोगों को काम भी मिले और पौधारोपण का अभियान भी पूरा हो उन्होंने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र पांडेश्वर ग्रामीण इलाका है और वहां पर ज्यादातर जमीन ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की है लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि वहां पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए पौधा रोपण के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है इस मुद्दे को आज की बैठक में जिला शासक के सामने उठाया गया और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से यह अनुरोध करने के लिए कहा गया कि या तो वह पौधारोपण के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दें या फिर खुद पौधारोपण करें














