मंत्री अग्निमित्रा पाल का सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर तीखा हमला कहा अब तक क्यों नहीं की समन्वय की बात
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल में आकर भाजपा के कुछ विधायकों के साथ मुलाकात की थी और कहा था कि सांसद और विधायकों को एक साथ मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की जरूरत है आज मंत्री अग्निमित्रा पाल से जब शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर सवाल पूछा गया तो अग्निमित्रा पाल ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा की शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से दो बार के सांसद हैं इससे पहले जब बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं थी तब शत्रुघ्न सिन्हा इस तरह की बातें नहीं किया करते थे यहां तक की भाजपा विधायकों को प्रशासनिक बैठकों में बुलाया तक नहीं जाता था लेकिन आज जब बंगाल में डबल इंजन की सरकार आ गई है तब उन्हें याद आ रहा है कि सबको एक साथ समन्वय बनाकर काम करना चाहिए आज से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने इस तरह की बात क्यों नहीं कि पहले उन्हें इसका जवाब देना होगा अग्निमित्रा पाल ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा दो बार के सांसद हैं लेकिन आसनसोल में वह कितना समय बिताते हैं यह यहां की जनता जानती है वह कभी-कभार आते हैं बड़े-बड़े होटलों में रुकते हैं और फिर गायब हो जाते हैं अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल की जनता को ऐसे सांसद की कोई जरूरत नहीं है जो अपने संसदीय क्षेत्र को समय ना दे सके मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से शत्रुघ्न सिन्हा एक अच्छे एक्टर हैं इसीलिए यहां पर भी वह एक्टिंग करके बात कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यहां की जनता जानती है अग्निमित्रा पाल ने कहा कि इससे पहले जब बंगाल में टीएमसी का शासन था तब शत्रुघ्न सिन्हा से संपर्क करना बहुत मुश्किल हो जाया करता था सांसद के तौर पर अगर भाजपा विधायकों को भी उनसे संपर्क करना होता था तो संपर्क नहीं हो पता था जिस वजह से कई ऐसे काम नहीं हो पाए जो सांसद के अपने संसदीय क्षेत्र में रहने से आसानी से हो जाते अग्निमित्रा पाल ने साफ कहा कि आज क्योंकि बंगाल में भाजपा की सरकार आ गई है शत्रुघ्न सिन्हा इस तरह की अच्छी-अच्छी बातें कर रहे हैं लेकिन पहले उन्हें इस बात का जवाब देना होगा कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने इस तरह की बातें क्यों नहीं कही और अभी तक उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया














