सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर मंत्री अग्निमित्रा पाल के हाथों महिला वाहन चालकों में बांटे गए हेलमेट
1 min read
बर्नपुर :यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में भी सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है. इसी के तहत आज बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर विशेष रूप से महिला चालकों के लिए हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री अग्रिमित्रा पाल उपस्थित थीं. उन्होंने भी इस पहल का स्वागत किया और अनुरोध किया कि सभी को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। वहीं जब हमने हेलमेट पाने वाले कुछ महिलाओं से बात की तो उन्होंने इस पहल का स्वागत किया और उन्होंने भी महिलाओं सहित सभी दो पहिया वाहन चालकों से और पीछे बैठने वालों से हेलमेट पहनने का अनुरोध किया














