लोअर कुमारपुर में रेलवे की जमीन पर बने घरों पर चला बुलडोजर बेघर हुए सैकड़ो लोग
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 22 नंबर वार्ड अंतर्गत लोअर कुमारपुर इलाके में आज रेलवे की ओर से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। रेलवे की जमीन पर बने कई घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया. जब हमने इन घरों में रहने वाले कुछ लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें रेलवे द्वारा बहुत पहले नोटिस दिया गया था कि उनके घर रेलवे की जमीन पर हैं इसलिए उन्हें खाली करना होगा और उन्हें पांच तारीख के भीतर खाली करने के लिए कहा गया था और कहा गया था कि अगर वे खाली नहीं करते हैं तो रेलवे बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ देगा। आज रेलवे बुलडोजर लेकर आया है और उनके घरों को तोड़ा जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि वे गरीब लोग हैं और उनके पास इतनी आर्थिक क्षमता नहीं है कि वह किराए के मकान में रह सके इसलिए रेलवे की जमीन पर घर बनाकर रहे हैं. यदि इस मानसून के दौरान उन्हें बेदखल कर दिया गया और उनके घर तोड़ दिए गए, तो वे कहां जाएंगे? बेघर लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला और पूछा कि क्या उन्हें बेघर करने के लिए बंगाल में सत्ता परिवर्तन किया गया था ?














