आसनसोल के विख्यात होटल व्यवसायी सचिन राय ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में की शिरकत:
1 min read

कोलकाता: बंगाल में बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले कई वर्षों से प्रयासरत हैं इसी का नतीजा है कि वह हर साल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन करती हैं कोरोना की वजह से पिछले 2 सालों में इसका आयोजन बंद था लेकिन इस साल फिर से इसका आयोजन किया गया बुधवार को कोलकाता में इसकी शुरुआत हुई इस आयोजन में देश-विदेश के कई नामचीन उद्योगपति और बिजनेस घराने शामिल हुए हैं वही शिल्पांचल का भी प्रतिनिधित्व कार्यक्रम के दौरान देखा गया आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति होटल व्यवसायी सचिन राय मभी इस समिट का हिस्सा बनने कोलकाता पहुंचे उन्होंने इस समिट के दौरान विभिन्न देशों से आए उद्योगपतियों से मुलाकात की और किस तरह से शिल्पांचल में होटल व्यवसाय के साथ-साथ अन्य व्यवसाय को भी बढ़ावा दिया जाए इस पर मंथन किया












