आसनसोल के उद्योगपति पवन गुटगुटिया हुए बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल:
1 min read

कोलकाता: बुधवार से कोलकाता में छठे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की शुरुआत हुई इस ग्लोबल बिजनेस समिट में विभिन्न देशों के बिजनेस प्रतिनिधि कोलकाता पहुंचे हैं और आने वाले कुछ दिनों में वह बंगाल में निवेश की संभावनाओं पर विचार विमर्श करेंगे यह कार्यक्रम न सिर्फ कोलकाता बल्कि पूरे बंगाल के लिए विकास के नए दरवाजे खोल सकता है ऐसे में इस आयोजन को लेकर बंगाल के हर व्यवसायी में खासा उत्साह है इसी का नतीजा है कि आसनसोल शिल्पांचल के भी कई प्रख्यात उद्योगपति इस ग्लोबल समिट में शिरकत करने कोलकाता पहुंचे हैं शिल्पांचल के प्रख्यात उद्योगपति पवन गुटगुटिया भी उन्हीं में से एक है वह भी बुधवार को कोलकाता पहुंचे और बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में हिस्सा लिया उन्होंने यहां आए देश-विदेश के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिनिधियों से विशेषकर शिल्पांचल में व्यवसाय की नई नई संभावनाओं पर विचार विमर्श किया और किस तरह से आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास हो उस पर विचार विमर्श किया












