shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रविंद्र भवन में हुआ एक विशेष कार्यक्रम लक्ष्मी भंडार परियोजना के तहत 12 महिलाओं को दिया गया चेक:

1 min read

आसनसोल: आज कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में छठे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की शुरुआत हुई यहां राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ब्रात्य बसु मलय घटक अमित मित्रा सहित ममता बनर्जी मंत्रिमंडल के तमाम मंत्रीगण और अन्य उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का आसनसोल के रविंद्र भवन में एक बड़े स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया यहां पर आसनसोल के तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इनमें मेयर बिधान उपाध्याय नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पार्षद श्रावणी मंडल मौसमी बासु उत्पल सिन्हा आदि प्रमुख थे । इस बिजनेस समिट में 19 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं इस समिति का उद्देश्य बंगाल में ज्यादा से ज्यादा निवेश को बढ़ावा देना है अपने स्वागत भाषण में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सहित इस ग्लोबल समिट से जुड़े सभी की प्रशंसा की कोरोना काल के बाद इतने बड़े पैमाने पर इस अंतरराष्ट्रीय बिजनेस समिट का आयोजन किया जा सका उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी में क्षमता है कि वह केंद्र सरकार के साथ सहयोग कर बंगाल में बिजनेस को बढ़ावा दे सकते हैं इसके लिए उन्होंने सभी से पार्टी हितों से आगे बढ़कर बंगाल के लिए सोचने की बात कही इसके साथ ही ममता बनर्जी ने आज ही ऑनलाइन 5 लाख महिलाओं के अकाउंट में लक्ष्मी भंडार की राशि ट्रांसफर कर दिया । वहीं उद्योगपति सज्जन जिंदल ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में उद्योग के लिए बने माहौल की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि बंगाल में उनकी जो फैक्ट्री लगी हुई है वहां पर उनको कोई भी परेशानी नहीं हुई ना तो श्रमिकों द्वारा स्ट्राइक करने की वजह से न अन्य किसी वजह से उन्होंने आशा जताई कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल अपने पुराने स्वर्णिम इतिहास को फिर से हासिल कर सकेगा वहीं उद्योगपति संजीव गोयनका ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में बिजनेस के लिए जो माहौल बना है उसकी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में जो माहौल बना है उससे बंगाल आज निवेश के लिए एक बहुत अच्छी जगह बन चुकी है उन्होंने कहा कि ऐसा 10 12 साल पहले नहीं था लेकिन ममता बनर्जी ने निवेशकों की भलाई के लिए सख्त रवैया अपनाते हुए माहौल को दुरुस्त किया उन्होंने आज के समिट में आए निवेशकों से बंगाल में निवेश करने की अपील की वही हिंदुस्तान युनिलीवर के संजीव मेहता ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से कोरोना काल में भी बंगाल की आर्थिक तरक्की को उन्होंने रुकने नहीं दिया था वह अभूतपूर्व है उन्होंने इस समिट में आए सभी संभावित निवेशकों को बंगाल में निवेश करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि बंगाल में बिजनेस करना एक सुखद अनुभव है । बांग्लादेश और भूटान से आए मंत्रियों ने भी ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में जरूर तरक्की करेगा उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में बांग्लादेश भूटान का यह पड़ोसी राज्य बंगाल आर्थिक विकास में जरूर नया इतिहास रचेगा । कार्यक्रम के अंत में अपना वक्त अब रखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जब से बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार आई है बिजनेस की तरक्की पर विशेष जोर दिया गया है उन्होंने कहा कि वाम फ्रंट के जमाने में हड़ताल की वजह से कई श्रम दिवस का नुकसान होता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में एक भी श्रम दिवस का नुकसान नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि बंगाल एक बहुत ही महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थल है एशिया के पूर्वी इलाके की तरफ जाने के लिए बंगाल एक दरवाजे की तरह है ऐसे में बंगाल में बिजनेस के काफी अवसर हैं जरूरत है तो बस यहां एक अच्छे परियोजना के साथ इस अवसर का फायदा उठाने की उन्होंने बताया कि रानीगंज में देवचा पचामी में गैस और कोयला से जुड़े उद्योगों को लगाया जाएगा जहां लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं उन्होंने बताया कि आईटी सेक्टर में भी बंगाल आज चंहुमुखी विकास कर रहा है ममता बनर्जी ने कहा बंगाल सरकार बिजनेस में तरक्की के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी आगे हैं यही वजह है कि सरकार के कई परियोजनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिली है उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बंगाल सरकार बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में भी कटिबद्ध है साथ ही कौशल विकास पर भी खासा जोर दिया जा रहा है वह चाहती हैं कि बंगाल में ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा हो उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं तब बंगाल में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं इसकी मुख्य वजह है कि छोटे और मझोले उद्योगों पर जोर दिया जा रहा है । ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि बंगाल विकास के पथ पर अग्रसर होगा ही । वही लक्ष्मी भंडार परियोजना के अंतर्गत आज आसनसोल में 12 महिलाओं को डमी चेक दिए गए साथ ही ममता बनर्जी की तरफ से एक शुभेच्छा वार्ता भी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page